तीन करोड़ से अधिक की राशि उठाव के बावजूद नहीं पूरा हुआ है नल-जल का काम,नीलाम हो सकती है वार्ड सदस्यों की संपत्ति !
👉संबंधित वार्ड सदस्यों तथा सचिवों में मची खलबली
✍️रजनीश रंजन /इसुआपुर(सारण) । मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अन्तर्गत हर घर नल का जल योजना की राशि का वर्षों पूर्व उठाव कर लेने के बावजूद भी वार्ड सदस्यों द्वारा कार्य संपन्न नहीं कराया गया है । जिसे सरकार ने गम्भीरता से लिया है । इस संबंध में बीडीओ इसुआपुर ने संबंधित पंचायतों के 32 वार्ड सदस्यों तथा उनके वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति के सचिव को नोटिस जारी किया है । जिसमें कहा गया है कि राशि का उठाव महीनों- बर्षों बीत जाने के बाद भी उनके द्वारा अपेक्षित कार्य नहीं किया गया है । जानबूझकर कार्य को लंबित रखा गया है । जबकि योजना तीन महीने में पूर्ण किया जाना था । यह सरकारी राशि के गबन, दुरुपयोग तथा सरकारी जनहित कार्य में जानबूझकर विलंब करने की मानसिकता को दर्शाता है । नोटिस के माध्यम से चकहन पंचायत के वार्ड संख्या 2,3,8 ,11छपिया पंचायत के 2,12 लौवा पंचायत के 3,12,13,14 डटरा पुरसौली पंचायत के 2,9,10,11 सहवा पंचायत के 8,10,12 जयथर पंचायत के 2,3,8 अगौथर सुन्दर पंचायत के 12,13 केरवा पंचायत के 7,14 निपनिया पंचायत के 11 तथा रामचौरा पंचायत के 5,6,8,9,10,12,14 वार्डों सहित 32 वार्ड सदस्य तथा उनके सचिव को चेतावनी दी गई है कि एक सप्ताह के भीतर योजना को मानक एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य करते हुए पूर्ण करें अन्यथा प्राथमिकी दर्ज कर नीलाम पत्र वाद दायर कर ब्याज के साथ सरकारी राशि की वसूली की जाएगी । वहीं संबंधित पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत सचिव को निदेशित किया गया है कि अपने स्तर से योजना का अनुश्रवण एवं निरीक्षण कर समय सीमा के अंदर कार्य को पूर्ण कराने में सहयोग करें । इस बावत बीडीओ महम्मद सज्जाद ने बताया कि प्रत्येक संबंधित वार्ड में 10-10 लाख रूपए का उठाव साल-डेढ़ साल पूर्व ही इस मद में कर लिया गया है । जो तीन करोड़ रुपए से भी अधिक है ।




Recent Comments