मांझी। समाज के जरूरत मन्द लोगों की सेवा तथा पीड़ितों का आँसूं पोछना ही सच्चा धर्म है। यह बातें विधायक विजय शंकर दुबे ने प्रखंड के बरेजा बाजार में आयोजित चेक वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों को जाति व धर्म की भावना से ऊपर उठकर आम जनता के दुख दर्द में सहभागी बनकर उसके निदान के प्रति पूरी निष्ठा से प्रयास करना चाहिए। यही सच्चा राजनीतिक धर्म है। उन्होंने कहा कि विधान सभा के सत्र में प्रतिदिन वे अपने क्षेत्र की समस्या के निदान से सम्बंधित सवाल उठाते हैं तथा निदान के प्रति दलगत भावना से ऊपर उठ कर दृढ़ संकल्पित होकर प्रयास करते हैं। समारोह में उन्होंने गत 22 फरवरी को बज्रपात से मृत राज किशोर राम की विधवा सुनैना देवी तथा बरवां निवासी मृतक उदय प्रताप सिंह की पत्नी आशा देवी को एवं स्व राम बालक सिंह की पत्नी संध्या देवी को क्रमशः चार चार लाख का चेक प्रदान किया। समारोह को मन्नान खान साधु दुबे काली कुमार जागा सिंह कमलेश द्विवेदी सत्यम दुबे तथा कृष्णा महतो आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता उमाशंकर ओझा ने किया।