अनियंत्रित बाइक की ठोकर से घायल सास-पतोह में से ईलाज के दौरान पतोहू की मौत

रोड जाम करते स्थानीय लोग
✍दीपक कुमार सिंह/परसा (सारण) : स्थानीय थाना क्षेत्र के फतेपुर गाँव के समीप परसा-मकेर मुख्य पथ पर
वुधवार की अहले सुबह बाइक की ठोकर से घायल साह-पतोह में से पतोहू की इलाज के दौरान मौत हो गई ।घटना के संबंध में बताया गया है कि सड़क पर करते समय अनियंत्रित बाइक बाइक सवार ने सास-बहू को गंभीर रूप से घायल कर दिया।जिसके बाद परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परसा में उपचार हेतू भर्ती कराया गया।जहाँ प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया।जहाँ 30 वर्षीय किस्मतिया देवी की मौत हो गई।वहीं सास पनपतिया देवी का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है महिला की मौत की खबर पर आक्रोशित लोगो ने शीतलपुर सीवान मुख्य मार्ग एस एच 73 पर शव को रख कर घण्टो यातायात को बाधित कर दिया।सड़क जाम की सूचना पाकर स्थानीय सीओ रामभजन राम अंजनी मुखिया प्रतिनिधि शशि राय सुरेन्द्र राय अखिलेश राय के प्रयास से सीओ द्वारा परिजनों को आर्थिक लाभ देने के लिए अस्वाशन दिया तब यातायात बहाल हो सका।बताया जाता है कि फ़तेहपुर गाँव निवासी
30 वर्षीय किस्मतिया देवी पति रणजीत राय सास पनपतिया देवी पति स्व अम्बिका राय घर से सरक पार कर रहे थे।तभी अनियंत्रित होकर बाईक चालक ने दोनों को ठोकर मार दिया।जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गया।स्थानीय ग्रामीणों ने बाईक समेत चालक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।महिला के मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




Recent Comments