समस्तीपुर:दिवंगत भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा मेंं उमड़ी भीड़

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
समस्तीपुर:
समस्तीपुर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की अस्थि कलश यात्रा समस्तीपुर पहुँची।जहाँ नेता के साथ साथ अन्य लोगों की भीड़ उमड़ गयी।सभी लोंगो ने श्रद्धांजलि अर्पित किये।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय के साथ समस्तीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रामसुमिरन सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष बीजेपी सुशील चौधरी ,मनोज जायसवाल, मनोज गुप्ता ,प्रभात कुमार इंद्रजीत राय,सहित हजारों कार्यकर्ता अस्थि कलश यात्रा में उपस्थित रहे।वही अस्थि कलश यात्रा समस्तीपुर से होकर कल्याणपुर के लिए रवाना हुई।साथ ही बीजेपी के कई कार्यकर्ता साथ साथ चल रहे थे।यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस की जगह-जगह तैनाती भी की गई थी।लेकिन इस यात्रा के निकलते ही शहर में जाम का माहौल घंटों बनी रही।वहीं दूसरी और पुलिस प्रशासन के द्वारा करी मस्कत के बाद जाम हटा।