सारण :विवि में 29 जनवरी से अभाविप करेगा आमरण अनशन

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में गिरते शैक्षणिक स्तर एवं अराजक स्थिति के कारण छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार परीक्षाओं को लेकर आश्वासन पर आश्वासन दे रही है परंतु परीक्षा कराने का नाम नहीं ले रही है। विद्यार्थी परिषद लगातार ज्ञापन, प्रदर्शन, धरना के माध्यम से छात्रों के समस्याओं से विवि प्रदर्शन को अवगत कराती रह रही है, लेकिन कुलपति महोदय किसी ना किसी बहाने से हमेशा छात्र हितों को नजरअंदाज कर रहे हैं। स्नातक सत्र 2015-18, 2016- 19, 2017-20 में प्रथम खंड के लगभग लाखों छात्र-छात्राएं स्नातक तृतीय खंड 2013-16 के भी हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य भी पंजीयन समस्या के कारण अंधकारमय है। छात्र फॉर्म भरने से भी वंचित हैं। छात्र छात्राओं के नामांकन एवं परीक्षा भी अधर में लटका हुआ है राज्यपाल द्वारा 28 फरवरी तक छात्रसंघ चुनाव कराने की घोषणा करने के निर्देश के बावजूद छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन कोई पहल नहीं कर रही है। उक्त बातों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय प्रमुख आशुतोष कुमार रितेश ने कहा साथ ही उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को अभाविप का प्रतिनिधिमंडल प्रतिकुलपति से मिलकर 28 जनवरी तक परीक्षा तथा छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने के आग्रह के बावजूद भी ध्यान नहीं देने के कारण 29 जनवरी 2018 से अभाविप आमरण अनशन पर जाने को बाध्य हैं।
इस प्रेस वार्ता में विभाग प्रमुख सह सीनेट सदस्य अखिलेश मांझी, जिला संयोजक रवि पाण्डेय, नगर मंत्री प्रतीक कुमार उपस्थित रहे।




Recent Comments