राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया: बैंकिंग किसान मानधन योजना प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान का लाभ ग्रामीण जनता वसुधा केंद्र के माध्यम से अनिवार्य रूप से प्राप्त करें उक्त बातें वसुधा केंद्र चना यन बांध पंचायत स्थित विशंभर पुर मैं एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान वसुधा केंद्र केजिला प्रबंधक शिव शांत कुमार ने कहा कार्यक्रम के दौरान जिला से आए मुख्य अतिथि राहुल ठाकुर शेषनाथ मिश्रा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मिंकुशाही द्वारा 60 लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड 25 लोगों को किसान मानधन योजना से जोड़ते हुए लाभुकों को प्रदान की जिला प्रबंधक द्वारा कहा गया कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि हो तो 15 अक्टूबर तक वसुधा केंद्र से सुधार करालें वसुधा केंद्र के संचालक सुरेंद्र मिश्रा नए मुख्य अतिथियों का शाल ओढ़ाकर फूल माला से सम्मानित किया उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वसुधा केंद्र के माध्यम से सरकारी एवं गैर सरकारी सुविधाओं का लाभ देना मेरी पहली प्राथमिकता है 14 से 60 वर्षों के लोगों को निशुल्क कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा कार्यक्रम के दौरान किसान सलाहकार अजय चौबे अजीत यादव अभय कुमार मिश्रा मनीष मिश्रा सचिन कुमार आदि मुख्य अतिथियों ने वसुधा केंद्र से मिलने वाली सारी सुविधाओं पर विस्तृत रूप से जानकारी दी इस मौके पर कुलदीप कुमार अरुण कुमार मोहन साह दिनेश शाह भिखारी पासवान रामजी पासवान सुजीत माझी वार्ड सदस्य आशा देवी समेत दर्जनों ग्रामीण जनता कार्यक्रम में उपस्थित थे.