ट्रक से 38 ड्राम स्प्रिट के साथ गिरफ्तार दो धंधेबाजों ने पुलिस के सामने उगले राज…..

#दीपक कुमार सिंह /परसा
परसा (सारण)-थाना क्षेत्र के बहर मारड़ गाँव स्थित चेमनि के समीप से ट्रक पर लोड भाड़ी मात्रा में जप्त स्प्रिट मामले में बुधवार को सोनपुर डीएसपी पंकज कुमार शर्मा ने थाने में प्रेसवार्ता जारी कर स्प्रिट की धंधेबाजो का खुलासा किया।प्रेसवार्ता के दौरान डीएसपी ने बताया कि धान की भूसी के अबैध चलान की आर में नागालैंड नंबर NL-02Q4241 ट्रक में लोड धान की भूसा में छुपा कर 38 ड्राम में लगभग 15 लाख 20 हजार रूपये का स्प्रिट परसा क्षेत्र के छोटे बड़े धंधेबाजो के बीच सप्लाई के लिए लाया गया था।स्प्रिट की ट्रक क्षेत्र में पहुँचने की सूचना एसपी हरि किशोर राय द्वारा दरियापुर और परसा थाना को दिया गया।जिसकी पीछा करते हुए परसा और दरियापुर पुलिस ने बहर मारड़ में ट्रक को जप्त किया गया।साथी धंधे में संलिप्त बोलेरो पर सवार दो धंधेबाज को शराब पैक करने वाले प्लास्टिक के 5 किलो रैपर एक पाउच पैकिंग मशीन चार गैलन में 120 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।डीएसपी के द्वारा धंधेबाजो से कड़ी पूछताछ के बाद शराब तथा स्प्रिट के बड़े छोटे कई कारोबारियों के नाम का खुलासा किया।जिसमे मुख्य बड़े धंधेबाजो में परसा थाना के लड्डू टोला भलवाहिया निवासी लाल बाबू राय तथा दिघवारा थाना क्षेत्र के नवलटोला निवासी अजय राय का नाम शामिल है।डीएसपी ने कहा कि स्प्रिट जप्ती मामले में लालबाबू राय अजय राय पारस राय नागेन्द्र राम तथा ट्रक मालिक चालक पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है।जिसमे से दो धंधेबाज थाना क्षेत्र के बहर मारड़ गाँव निवासी पारस राय तथा नागेन्द्र राम की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया।डीएसपी ने बताया कि लाल बाबू राय शराब धंधेबाजी के आरोप में पूर्व में तिन बार जेल जा चूका है।मामले में संलिप्त छोटे बड़े धंधेबाजो की पहचान कर लिया गया है।गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर करवाई शुरू कर दिया गया है।जल्द ही सभी धंधेबाजो की गिरफ्तारी करने की बातें कही।इस मौके पर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राम हुलाश प्रसाद यादव विनय कुमार सिंह आदि पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।