सीवान में पारा विधिक स्वयंसेवकों का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
सीवान : पारा विधिक स्वंयसेवक (पीएलवी) मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें । तभी एक जागरूक समाज एवम राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है ।उक्त बातें बुधवार को सीवान जिला विधिक सेवा प्राधिकर के सभा भवन में मानव व्यापार एवं दासता से संघर्ष विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह -अध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने कही।

उन्होंने आगे कहा कि हमे अपने कार्यो को करते समय पूरी तरह से सवेदनशील होना चाहिए ताकि समाज मे सौहाद्र के साथ साथ जरूरतमंद लोगों को जागरूक कर उन्हें विकसित किया जा सके ।इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकर के सचिव एस के त्रिपाठी ने कहा कि एक सवेदनशील समाज ही मुकदमेबाजी से लोगो को बचा सकता है ।

कार्यक्रम का आयोजन राज्य विधिक सेवा प्राधिकर पटना के निर्देश् पर् जस्टिस वेंचर इंटरनेशनल एवम स्वयंसेवी संस्था अदिति की ओर से आयोजित किया गया था जिसमे जिले के डीएलएसए में कार्यरत पीएलवी को उक्त विषय पर जागरूकता हेतु प्रशिक्षित किया गया ।

इस अवसर पर अदिति की सचिव अशिता एवम जेवीआई के मास्टर ट्रेनर संजू सिंह सहित श्रम अधीक्षक,डीएलएसए के रिटेनर एडवोकेए डॉ विजय कुमार पांडेय,कुमार रजनीश,राजकुमारी रीना, पैनल एडवोकेट राजीव रंजन,कामेश्वर तिवारी ,उत्तिम मियां आदि उपस्थित थे ।कार्यकम का संचालन वरीय अधिवक्ता एवं डीएलएसए के सदस्य मनोज कुमार सिंह ने किया ।
( इनपुट : परमार डाॅट काॅम-सीवान )




Recent Comments