सारण :इसुआपुर में महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती मनी

#रिपोट -अजहर करीम
इसुआपुर:कस्तूरबा गांधी विद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय समाजसेवी महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती समारोह मनाई गई।इसका आयोजन राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ता तथा इसुआपुर पैक्स के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह कुशवाहा ने किया था।इस अवशर पर विद्यालय के छात्राओं को एन सी आर टी की पुस्तकें तथा डिक्सनरियाँ दी गई।समारोह में उपस्थित राजद नेता तथा बिद्यालय का भूमि दाता धीरज सिंह ने महात्मा फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान समाजसेवी बताया तथा उनके पद चिन्हों पर चलने की अपील की।मौके पर सीओ अश्वनी कुमार, थानाध्यक्ष अरबिन्द पासवान,छात्र नेता रणबीर सिंह, नवल किशोर ओझा,गणेश साह सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।




Recent Comments