ट्रक जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

# परवेज अख्तर सिवान

बसंतपुर (सिवान) : स्थानीय थाने की गश्त पार्टी ने मंगलवार को ट्रक पर लदे 42 बछड़ों के साथ चार तस्करों को मलमलिया पुल के समीप गिरफ्तार कर लिया। मामले में सअनि सुरेंद्र कुमार गहलोत के बयान पर प्राथमिकी कांड संख्या 195/ 19 दर्ज की गई है। बयान में कहा गया
है कि सोमवार की रात्रि मलमलिया पुल के समीप गश्त पार्टी तैनात थी। तभी मंगलवार की अल सुबह में गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक पर गाय के बछड़ा लोड किया गया है। सूचना पर मलमलिया पुल के समीप वाहन जांच शुरू कर दी गई। तभी एक ट्रक अचानक कुछ दूरी पर रुक गया और उसमें सवार चार तस्कर उतर कर भागने लगे। जवानों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ ट्रक की तलाशी ली तो उसमें बछड़ों को पाया गया। पकड़े गए तस्करों में दरभंगा के सिंगवारा थाना के भगवतीपुर के विनोद यादव, अखिलेश यादव, अर्जुन यादव एवं ट्रक चालक पटना के दानापुर थाना के हावसपुर का पवन राय शामिल है। बछड़ों से संबंधित कोई कागज भी उनके पास नहीं था।