हनुमान पूजन में उमड़े श्रद्धालु
परवेज अख्तर सिवान
जीरादेई (सिवान) : प्रखंड के पुखरेड़ा विजयीपुर मोड़ पर मंगलवार की देर शाम महावीर का वार्षिक पूजनोत्सव किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मान्यता के अनुसार जो भक्त सालों भर राम भक्त हनुमान की उपासना के लिए मंगल व्रत रखते हैं,वे आज बड़े ही धूम-धाम से इस व्रत को मनाते हैं। ज्येष्ठ माह के इस महीने में श्रद्धालुओं यहां अधिक भीड़ होती है।इस मौके पर आयोजक मंजेश दुबे, मुसाफिर प्रसाद,प्रदीप बैठा, मदन भगत, अमिताभ बचन, मुन्ना, राजदेव,किशुनदेव राजभर, शैलेंद्र कुशवाहा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
———–




Recent Comments