बैंककर्मी ने सहपाठी युवती से की शादी , युवती के पिता ने बहला-फुसलाकर शादी करने का लगाया आरोप
#पूछने पर युवती के पिता को जान से मारने की मिली धमकी
डोरीगंज (सारण):
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के सैदपुर झौवा गाँव निवासी अशोक उपाध्याय ने अपने बेटी के ससुराल वालों पर बेटी के साथ बहला फुसलाकर शादी करने एवं पुछने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है ।
इस संबंध मे उन्होंने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री प्रिति कुमारी स्टेट बैंक मे कार्यरत है जिसके साथ भागलपुर स्टेट बैंक मे कार्यरत अमरदीप कौशिक ने अपने परिवार वालों के सहयोग से बिना मुझे सुचना दिए ही बहला फुसलाकर कर शादी कर ली । जानकारी प्राप्त होने पर जब मैने इस संबंध मे अपने पुत्री के ससुराल वालों से पुछताछ की कि आपलोगों ने बिना मुझे सुचना दिए क्यो शादी की ।जिसके बाद अमरदीप कौशिक उसकी माँ एवं भाई ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है ।
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकिकात की जा रही है ।




Recent Comments