राष्ट्रीय मेधा छात्रवृति परीक्षा मे उत्तीर्ण छात्रों के सम्मान मे आयोजित समारोह मे महिमा मंडित किये गये पूर्व के जिला बदर अपराधी

———

दैनिक खोज खबर ,सीवान

सीवान:पचरुखी मे राष्ट्रीय मेधा छात्रवृति योजना मे उत्तीर्ण छात्रों के सम्मान मे आयोजित समारोह मे पूर्व के जिला बदर अपराधी को शिक्षको द्वारा महिमामंडन करना लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है शिक्षक को समाज का बुद्विजीवी वर्ग माना जाता है।शिक्षक समाज का पथ-प्रदर्शक होता.है।वह राष्ट्र निर्माता होता है।लेकिन जब शिक्षक ही अपराधियों का महिमामंडन करने लगे तो फिर क्या होगा..?इसका बच्चों पर क्या असर होगा?क्या बच्चे अपने पथ से भटक नहीं जायेंगे? जी हां ये तमाम सवाल हम नहीं पूछ रहे हैं।ये सवाल पूछ रहे हैं सीवान जिले के पचरुखी प्रखंड के बड़का गांव के जागरूक लोग।

जी हां… पचरुखी प्रखंड के बड़कागांव मध्य विद्यालय में कुछ ऐसा ही हुआ जो वहां के शिक्षकों की सोंच व मानशिकता पर सवालिया निशान लगता है।यहां के 12 छात्रों ने राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति योजना में उत्तीर्णता प्राप्त की है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक विद्यानंद सिंह ने इन छात्रों को सम्मानित करने की योजना बनाई और विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया।समारोह में बुद्धिजीवियों की पंगत में जिला पुलिस द्वारा कुख्यात के रूप में घोषित,कई बार जिला बदर हुआ व्यक्ति ,इस बार भी जिला पुलिस द्वारा जिला बदर के लिए प्रस्तावित धर्मेन्द्र तिवारी का रहना कौतूहल का विषय बना रहा।और तो और एक शिक्षक ने अपने संबोधन में उक्त पूर्व के जिला बदर अपराधी को स्थानीय पंचायत का मुखिया घोषित कर दिया।जबकि मुखिया श्वेता देवी हैं।अब शिक्षक ही अपराधियों का खैर ख्वाह करने लगे तो बच्चों पर इसका क्या कुप्रभाव पड़ेगा।सोचनीय है।इस मौके पर एक दर्जन छात्रों को सम्मानित किया गया ।
इन छात्रों को किया गया सम्मानित…

1. निशान कुमार

2. रोहित कुमार

3. ज्योति मिश्रा

4. संगीता कुमारी

5. कुमकुम कुमारी

6. रबिना कुमारी

7. सचिन कुमार

8. पूर्णिमा कुमारी

9. सुचुन कुमार

10. विशाल कुमार

11.दीपक कुमार

12. अमजद हुसैन