ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत

परसा-बनकेरवा परसा मुख्य मार्ग पर सतुआरा के समीप सोमबार की रात्री 9 बजे ट्रक की ठोकर से एक बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत गया।जबकि दो युवक बुरी तरह घायल हो गया।मृतक युवक थाना क्षेत्र के बनकेरवा बांध निवासी विश्वमोहन सिंह का 25 वर्षीय पुत्र पिताम्बर कुमार बताया गया है।घायल युवक गांव के ही राजन साह तथा फेकन साह बताया गया है।दोनों घायल युवक को स्थानीय लोगो द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।दुर्घटना की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह व दरियापुर थाने की पुलिस घटना स्थल पहुँच शव को कब्जे में कर लिया।और मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया।वही घटना को अंजाम दे ट्रक चालक ट्रक ले फरार हो गया।