गंडक नदी के चक्की सुहागपुर घाट पर मछुआरा डूबा, खोजबीन जारी

परिजन बेहाल

# धर्मेंद्र कुमार/तरैया (सारण):

प्रखंड के चंचलिया चक्की सोहागपुर घाट पर गंडक नदी में मछली पकड़ने गये मछुआरे की डूबने से मौत हो गयी।मृतक आकुचक गांव निवासी 45 वर्षीय चन्देश्वर सहनी है।जो सुबह अपने घर से मछली पकड़ने के लिए जाल लेकर गंडक नदी के किनारे गये थे।मछली पकड़ रहे थे।इसी बीच पानी के तेज बहाव में बह गये।घटना के बाद गाँव मे कोहराम मच गया और स्थानीय गोताखोर दो घण्टे से शव को खोज रहे है।लेकिन समाचार प्रेषण तक शव बरामद नही हुआ है।
पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल
अब हमर बबुआ के के पढ़ाई हो राम यह कहकर मृतक की पत्नी गजमती देवी रो-रो कर बेसुध हो जा रही थी पुत्र जयप्रकश,10 वर्षीय पुत्र अजय कुमार और पुत्री इन्दु कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है।घटना के बाद गाँव मे मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।