Θ बेतिया – नरकटियागंज:– आज अखिल भारतीय विधार्थी परिषद, नरकटियागंज द्वारा नगर परिषद के ई.ओ. सुधीर कुमार को सौंपा गया ज्ञापन

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉

आज दिनांक – 30/04/19 को अखिल भारतीय विधार्थी परिषद , नरकटियागंज की इकाई द्वारा नगर मे विभिन्न मांगों के साथ नगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान के संदर्भ मे नगर परिषद के ई.ओ. सुधीर कुमार के साथ वार्ता किया गया और ज्ञापन सौंपा गया॥

मौके पर ज्ञापन देने मे नगर उपाध्यक्ष अतुल कुमार , जिला संयोजक रौशन कुमार , गुंजन कुमार , सागर कुमार , अंकित तिवारी , सूरज कुमार आदि । नगर परिषद के ई.ओ. सुधीर कुमार ने बताया कि दस दिनो के अंदर फौंगिग मशीन आ जाएगा और छिडकाव किया जाएगा । इसके साथ ही साथ चुनाव बाद ग्रीन और ब्लू कलर मे डस्टबिन रखा जाएगा जिसमे गीला और सूखा कचरा अलग अलग रखा जाएगा । इन्होंने बताया कि कचरे निष्पादन के लिए अलग अलग प्वाइंट बनाया जाएगा जिससे प्लास्टिक , बालू , मिट्टी एवं अन्य कचरा अलग अलग से निकलेगी और कचरे से तेल भी बनाया जाएगा ।

इन्होंने बताया कि चलंत शौचालय की तत्त्काल व्यवस्था शहर मे की जाएगी एवं और सारी कमी चुनाव बाद निष्पादन की जाएगी । वार्ता काफी सकरात्मक रहा और काफी खुशी हुई । ये सभी बाते धरातल पर हो जाती है तो नरकटियागंज नगर परिषद स्वच्छ एवं स्वास्थ्य नगर परिषद कहा जाएगा