
छपरा : जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही हैं , वैसे-वैसे मतदातओं में गोलबंदी शुरु हो गयीं हैं. अमनौर में सुरेन्द्र जयसवाल के अवासीय परिसर में राजकुमार सुडी की अध्यक्षता में अमनौर बाजार के व्यवसायी संघ की बैठक आयोजित की गई. जिसमें सारण लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी राजीव प्रताप रुडी के पक्ष में एकजुट होकर वोट करने का फैसला लिया गया. बैठक में उपस्थित व्यवसायियों ने बताया कि वैश्य समाज के हित में भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सोचती है. पिछले पांच साल की नरेंद्र मोदी सरकार में अमनौर बाजार का विकास के लिए कई योजनाएं शुरू हुई है. जिसमें अमनौर बाजार के नाले का निर्माण, सड़क, बिजली सहित अमनौर बाजार में महाजाम की समस्या से मुक्ति के लिए बाईपास तथा गैस पाइपलाइन की स्वीकृति जैसे अनेकों काम हुए हैं. वहीं बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में तीन मई को अमनौर बाजार में वैश्य समाज के तरफ से रोड शो का आयोजन किया जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से सतीश जयसवाल, अजय गुप्ता, सुशील प्रसाद गुप्ता , बिन्देश्वरी प्रसाद, बच्चा गुप्ता, मुन्ना जयसवाल, ललन प्रसाद जयसवाल, मधुसूदन जयसवाल, बिट्टू जयसवाल, सुनील कुमार, चन्देश्वर प्रसाद गोस्वामी, दिलीप जयसवाल, कृष्ण मुरारी चौधरी, संदीप कुमार गुप्ता आदि दर्जनों व्यवसायी शामिल थे.




Recent Comments