तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के दो अलग- अलग गांवों में हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये है। नारायणपुर गांव में मां-बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। जिनका उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है। वहीं महुली गांव गाली गलौज का विरोध करने पर रामधनी मांझी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। जिनको रेफरल अस्पताल तरैया में प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं पीड़ित पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आलोक में मामले की जांच में जुट गई है।