दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में आधे दर्जन लोग घायल

मशरक (सारण) मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में जमीनी विवाद को ले दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में आधे दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है। घायलों में चन्द्रमा राय- 64 एवं पत्नी यशोदा देवी, पुत्र बिजय यादव के पत्नी मंजू देवी- 30 तथा अशोक राय के पत्नी शारदा देवी- 35 का नाम शामिल है। घायल चन्द्रमा राय ने कहा कि मैं भैस बांध रहा था तथा धुप से बचाव के लाए एक तिरपाल उस पर टांग रहा था। इसी बीच परोसी लोग आए और तुम ताम करने लगे। ज हमने कहा कि यह जमीन मेरा है। तो बोला कि कुछ नही यहां कुछ नहीं करना है। तब तक और लोग आ गए। और मारपीट करने लगे। मुझे बचाने के लाए पत्नी यशोदा देवी आई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। जब पुत्र वधु आई उन लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।