सिवान :नारद -शिव संवाद देख भाव-विभोर हुए दर्शक, डेवढ़ी में हुआ रामलीला का आयोजन
#सुरभि तिवारी /तरैया

तरैया:28मार्च 2018
डेवढ़ी शिवमंदिर के परिसर में चैतनवमी दुर्गा पूजा के अवसर पर मंगलवार को श्री श्याम सुंदर आदर्श रामलीला मंडली के द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया।रामलीला मंडली ने भगवान श्री विष्णु,शिव,इंद्र, नारद एवं विभिन्न देवी देवताओं के रूप की झांकी दर्शकों को दिखाया।नारद-शिव संवाद को देख दर्शक भाव विभोर हो गये।उसके बाद रामलीला मंडली के कलाकारों ने “दैत्य जलन्धर बध नाटक” का मंचन किया।जिसका निर्देशन स्वामी धर्मवीर महाराज ने किया।जालन्धर राक्षस वध दृश्य ने दर्शकों की खुब वाहवाही बटोरी।उक्त मौके पर मुखिया प्रतिनिधि धनंजय कुमार सिंह,सरपंच प्रतिनिधि शत्रुध्न सिंह, संतोष कुमार गुप्ता,ज्वाला प्रसाद,विदुर साह व अन्य मौजूद थे।