सारण :इंटरनेट के सुरक्षित प्रयोग के लिय भारत स्काउट और गाइड के स्वयंसेवकों को “सर्फ स्मार्ट” द्वारा प्रशिक्षण

छपरा
सोमवार को बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के दिशा निर्देश में वर्ल्ड गाइड एसोसिएशन ऑफ गर्ल गाइड एंड गर्ल स्काउट और सिमाँनटेक एंटीवायरस प्रोटेक्ट प्रोमाइडर कम्पनी के संयुक्त मार्ग निर्देशन में इंटरनेट के सुरक्षित प्रयोग की जानकारी भारत स्काउट और गाइड के स्वयंसेवकों को “सर्फ स्मार्ट” के प्रशिक्षको द्वारा दी गई।

स्वयंसेवकों को इंटरनेट के प्रयोग में कनेक्ट, रिस्पेक्ट और प्रोटेक्ट विषयक जानकारी दी गई।स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षक कुमारी कुमारी पिंकी के द्वारा इंटरनेट के ‘कनेक्ट’ विषयक जानकारी प्राप्त की।

वही प्रशिक्षक मनीष कुमार गुप्ता द्वारा रिस्पेक्ट विषयक जानकारी प्राप्त कि तथा उनके ऐक्टिविटी में भी भाग लिया।जबकि प्रोटेक्ट विषयक की जानकारी सर्फ स्मार्ट प्रशिक्षक सह जिला संगठन आयुक्त (स्काउट)आलोक रंजन से प्राप्त किया।स्वयंसेवकों ने स्ट्रांग पासवर्ड,इंटरनेट आवश्यक है और अनावश्यक है तथा साइबर बुली, साइबर क्राइम, हैक पासवर्ड,मैंसेंजर,कॉपी पेस्ट आदि विषयक पूर्ण जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के सफल संचालन में अमन राज,प्रणव,अंकित श्रीवास्तव की भूमिका सराहनीय रही।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गोगल सिंह उच्य विद्यालय नायगांव, गाँधी उच्य विद्यालय, सेंट्रल पब्लिक स्कूल,साधु लाल पृथ्वी चन्द्र उच्य विद्यालय, लोकमान्य उच्य विद्यालय, डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप के 75 स्काउट और गाइड ने भाग लिया।




Recent Comments