झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
✍️परवेज अख्तर/सिवान ;
सिवान : जिले के रघुनाथपुर, चैनपुर आंदर, जीरादेेई, तरवारा, हुसैनगंज समेत अन्य प्रखंडों में शनिवार को मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूजा स्थल के बाद वाहनों से प्रतिमाओं को नजदीक के तालाब एवं नदी लाया गया जहां विधि-विधान के साथ जयकार के साथ विसर्जित किया गया। इसके पूर्व महिलाओं ने मां की खोइचा का रस्म अदा की। विसर्जन के दौरान बैंड बाजे तथा जयकार से पूरा वातावरण गूंज उठा।विसज्रन के दौरान जहां युवाओं ने अपना करतब दिखाया, वहीं कई आकर्षक झांकियां निकाली गई जो आकर्षण का केंद्र रही। जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर प्रखंड के मुरारपट्टी में विसज्रन के दौरान महाभारत, रामायण, देशभक्ति, सामाजिक समेत करीब एक सौ झांकियां निकाली गई जो आकर्षण का केंद्र रहीं। इजुलूस मुरारपट्टी से चलकर रघुनाथपुर होते हुए राजपुर खेल मैदान पहुंच संपन्न हो गया। इस दौरान लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की।




Recent Comments