मुसलमानों के पिछड़ेपन का ज़िम्मेदार कांग्रेस है-छपरवी
छपरा : भारतीय जनता पार्टी के नेता सह प्रसिद्ध इस्लामी जलसा एनाउंसर हाफ़िज़ साहेब रज़ा ख़ान छपरवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कॉंग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है श्री छपरवी ने कहा की 1960 में मुसलमान सरकारी विभाग में 12 प्रतिशत हुआ करते थे जबकि उस समय आबादी भी कम थी मगर 2010 के आंकड़ों के अनुसार मुसलमान सरकारी नौकरी में घट कर मात्र 2 प्रतिशत पर सिमट गए है क्या ये मुसलमानों के साथ धोखा नही है आज़ादी के बाद से अबतक मुसलमानों को बरगला कर सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया है और भोले भाले मुस्लिम भावना में बह कर कॉंग्रेस को वोट देती है मगर अब देश के मुस्लिम समाज इस छलावा को समझ चुकी है अब किसी के बहकावे में जनता नही आने वाली है मुस्लिम समुदाय भी आगे बढ़ कर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सबका साथ सबका विकास नारे के साथ कदम से कदम मिला कर चलने को तैयार हो चुकी है देश में आज़ादी के बाद पहली बार अल्पसंख्यक योजनाओं के लिए 7 गुना बजट बढा कर अल्पसंख्यक समाज विशेष कर मुस्लिम समुदाय का विकास करने का काम किया है जिस से मुसलमानों में मोदी जी पर विश्वास बढ़ाया है 20919 में इस विकास की रफ्तार को और तेज़ गति देने के लिए और देश को तरक़्क़ी के राह पर आगे बढ़ने के लिए मुस्लिम समुदाय पूरी तरह माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ खड़ी है