
इसुआपुर ( सारण ) :- राज्य के नियोजित शिक्षकों की माँगों के समर्थन में इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा आगे आये । वहीं संगम बाबा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की राज्य के नियोजित शिक्षकों की सभी तर्कसंगत माँगे जायज एवं विचारणीय है । वहीं नियोजित शिक्षकों द्वारा पूर्व घोषित हङताल को अप्रभावी करने के लिये जिस तरह धमकियाँ दी जा रही है वह भी गलत है । नैतिकता एकतरफा नहीं होनी चाहिये और बच्चों के हक में नियोजित शिक्षकों से बात कर न्याय संगत सभी माँगों पर सरकार को सहानूभूति पूर्ण विचार कर समाधान निकालना चाहिये ।




Recent Comments