स्थानीय अस्पताल में इलाजरत जख़्मी अपराधी का बयां दर्ज करते पुलिस के अधिकारी

ज्वेलरी दुकानदार से आभूषण का थैला लूट भाग रहे तीन बाइक सवार अपराधियों में से एक को लोगों ने पकड़ा

थाने पर जुटी भीड़

तरैया (सारण) : गुरूवार को तरैया में एक ज्वेलरी दुकानदार के दुकान खोलने के ही समय अपाची बाइक सवार अपराधियो ने आभूषण का थैला लूट लिया।लेकिन भागने के दौरान एक अपराधी बाइक से गिर गया।जिसकों स्थानीय लोगों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि तरैया बाजार स्थित रामेश्वर प्रसाद ज्वेलर दुकान पर दुकानदार जैसे ही रुक अपनी दुकान खोलने के लिए बाइक से उतारा की पीछे के तरफ से आ रहे अपाची सवार तीन लुटेरों ने आभूषण से भरा थैला लूट कर फायरिंग करते उत्तर दिशा में भागने लगे।लेकिन एक लुटेरा अपाची बाइक से नीचे गिर जख्मी हो गया।जिसको लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार लुटेरे के पास से दो कांटा और कारतूस भी बरामद हुआ है।मौके पर पुलिस के अधिकारियों ने पहुंच इलाजरत अपराधी की पहचान करने में जुटे है।