
लावारिस शव मुक्ति समिति के सदस्यों ने शव की कराई पहचान,मृतक पेशे थे सिवान कोर्ट में वकील
#परवेज़ अख्तर/सिवान :
जिले के जीबी नगर थाना के तरवारा गंडक नहर के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मारे गए अज्ञात नवयुवक की शव की पहचान लावारिस शव मुक्ति समिति (सिवान)के सदस्यों ने मृतक के पॉकेट से मिले कागजात के आधार पर करा,नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।और साथ ही परिजनों को भी फोन कर सूचना देकर बुलाया है।हालांकि अभी तक मृतक के एक ही रिश्तेदार ही सदर अस्पताल में पहुँचे है।पुलिस पोस्मार्टम की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कागजात तैयार कर रही है।मृतक की पहचान नितिन मुकेश रंजन(अधिवक्ता) पिता महेश राम ग्राम कसदेवरा बंगरा थाना महाराजगंज जिला सीवान के रूप में की गई है।बतादें की मृतक सिवान कोर्ट में वकील थे जो गुरुवार की अहले सुबह महाराजगंज से सिवान कोर्ट आ रहे थे।कि तभी तरवारा बाजार के गंडक नहर के नजदीक एक काल क्रूर बनकर आई बेलगाम ट्रक ने नवयुवक वकील की जान ले ली।उधर मुकेश की दर्दनाक मौत से घटनास्थल पर उपस्तिथ ग्रामीणों का कलेजा शव देखने के बाद दहल उठता था।वहीं दर्दनाक मौत की सूचना के बाद परिजनों के हृदय बिदारक चित्तकार से मृतक के पैतृक गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।परिजन दहाड़ मार बिलख रहे है।नगर थाना में तैनात दारोगा तनवीर अहमद ने बताया कि यह घटना जीबी नगर थाना का है।वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मृतक के परिजनों का फर्द बयान ले लिया गया है।प्राथमिकी दर्ज करने के लिए फर्द बयान की कॉपी स्थानिय थाना को भेजी जा रही है।वही जीबी नगर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जप्त कर लिया गया है।अग्रिम कारवाई के लिए परिवहन बिभाग से ट्रक के मालिक का सत्यापन कराया जायेगा।ट्रक का ड्राइवर घटना के बाद गाड़ी छोड़ फरार है।




Recent Comments