• दुष्कर्म मामले में पीड़िता के बयां पर तीन युवक आरोपित

मढ़ौरा(सारण). थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव में एक युवती से सामुहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपित दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार कर जेल भेजे गए युवकों में बिक्रमपुर गांव के धूमन कुमार और पंकज कुमार का नाम शामिल बताया गया है।जबकि तीसरा आरोपित मंटू कुमार अभी पुलिस गिरफ्त में नही आ पाया है।बता दें कि उक्त मामले प्रकाश में आने पर वुधवार को मढ़ौरा पुलिस ने पीड़िता युवती के बयां पर कांड संख्या 298/20 दर्ज कर पड़ोस के गांव के तीन युवकों को आरोपित किया।जिसमें बिक्रमपुर गांव के दो युवकों धूमन कुमार और पंकज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।जबकि तीसरे युवक की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।




Recent Comments