
मांझी(सारण)। मांझी माली टोला में जैना पब्लिक स्कूल का उद्घाटन प्राचार्य अफजल जी के द्वारा फीता काट कर किया गया। इस मौके आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य व नाटक के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ ही अच्छे संस्कार व नैतिक शिक्षा देकर ही आदर्श व जिम्मेवार इंसान बनाया जा सकता है। सर्वगुण सम्पन्न होकर बच्चे अपने उज्ज्वल भविष्य के साथ सभ्य समाज व मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। इसके लिए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी ईमानदारी से अपनी जिम्मेवारी निभानी होगी। विद्या से बड़ा कोई धन नही है। जो जानवर व इंसान में फर्क करती है। समारोह को ई. सौरभ सन्नी, महेश यादव, अख्तर अली, लालबाबु चौधरी आदि ने संबोधित किया। संचालन शिक्षक व कवि बिजेंन्द्र तिवारी ने किया।मौके पर रानीव रॉबिन, बबलु कुमार, रणजीत यादव, सत्येंद्र बहादुर सिंह, हसमत खां, नेहाल खां, वफा जी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।




Recent Comments