नैनी में आदर्श हाईस्कूल के नवनिर्मित गेट का विधायक ने किया उद्घाटन

छपरा : नैनी में आदर्श हाई स्कूल के नवनिर्मित प्रवेश द्वार का विधायक डॉ सी एन गुप्ता के द्वारा उद्घाटन किया गया।विद्यालय स्थापना के बाद से ही गेट का अभाव इस विद्यालय मे था.गेट के नहीं होने से छात्रों और शिक्षकों को काफी परेशानी होती थी,विद्यालय के दौरान ही आवारा पशु इसमें प्रवेश कर जाते थे जिससे पठन-पाठन का कार्य प्रभावित होता था. लेकिन अब ये समस्या दूर हो गई.नवनिर्मित गेट का फीता काटकर विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने उद्घाटन किया तथा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कई वर्षों के बाद इस उच्च विद्यालय को प्रवेश द्वार अब नसीब हुआ है अब बच्चों को पढ़ने मे कोई दिक्कत नहीं आएगी। ग्रेनाइट युक्त व लोहे के गेट से बने इस विद्यालय के मुख्य गेट के बनने के बाद इसका लूक ही बदल गया है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई लिखाई के दौरान किसी तरह की समस्या बच्चों के आड़े आने नहीं दी जाएगी।इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार सिंह,सुमित कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुमार सिंह,राजेश्वर सिंह,उमा सिंह सहित सभी शिक्षक व छात्र मौजूद थे।
इसके बाद विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने मौना पंचायत में तीन मुहानी से लेकर फुल मोहम्मद के घर तक बने नवनिर्मित सड़क एवं नाले के निर्माण कार्य का उद्धघाटन किया.इस दौरान विधायक ने कहा की आनेवाले दिनों में लगभग क्षेत्र की जर्जर सड़कों का निर्माण हो जाएगा.