◆मशरक के बहरौली में संघ की बैठक में आयोजन समिति गठितछपरा: 24 वी ईस्टजोन नेशनल बालक , बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप 29 फरवरी से 3 मार्च तक सारण के बनियापुर बड़ा लौवा अवस्थित संत जलेश्वर एकेडमी में होगा। हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया से सहमति पत्र मिलने के बाद बिहार एवं सारण जिला हैंडबॉल संघ की बैठक मशरक के बहरौली में जिला संघ के संरक्षक मुखिया अजीत सिंह के आवास पर हुई। बैठक में उपस्थित बिहार हैंडबॉल के चेयरमैन विधानपार्षद इंजीनियर सचिदानन्द राय एवं बिहार हैंडबॉल के महासचिव सह हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने कहा कि बिहार को आवंटित इस प्रतियोगिता की मेजबानी सारण को दी गई है। सारण हैंडबॉल ने प्रतियोगिता जिला के सुसज्जित विद्यालय संत जलेश्वर एकेडमी में कराने का प्रस्ताव फेडरेशन को भेजा था जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है । प्रतियोगिता में बिहार , झारखंड, बंगाल , उड़ीसा, असम , मणिपुर सहित 9 राज्य से बालक बालिका हैंडबॉल टीम भाग लेगी। बैठक में सर्वसम्मति से सारण हैंडबॉल के मुख्य संरक्षक विधानपार्षद इंजीनियर सचिदानन्द राय को आयोजन अध्यक्ष, बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा को प्रतियोगिता निदेशक एवं सारण हैंडबॉल संघ के सचिव संजय कुमार सिंह को आयोजन सचिव बनाया गया। जिला संघ के चेयरमैन डॉ हरेन्द्र सिंह , अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह , उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को आयोजन उपाध्यक्ष जबकि जितेन्द्र कुमार सिंह , समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह, मुखिया अजीत सिंह , मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, देवकुमार सिंह, डॉ विद्याभूषण श्रीवास्तव, राजीव कुमार , विनीत कुमार सहित कई अन्य प्रतिनिधि संरक्षक मंडल में रखे गए। उपसमिति का गठन 1 फरवरी को आयोजित बैठक में करने का निर्णय लिया गया।