
इसुआपुर(सारण)-प्रखण्ड के जयथर पंचायत के जयथर गावं के पश्चिम टोला में रबिबार को सरकार भवन का शिलान्यास किया गया ।महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल जदयू के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह तथा जिलापरिषद सदस्या सह भाजपा नेत्री प्रियंका सिंह ने संयुक्त रूप से इस भवन का शिलान्यास किया ।इस अवशर पर मुखिया गजेन्द्र सिंह ने पंचायत के पांच सौ गण्यमान्य ब्यक्तियों को अंगबस्त्र से सम्मानित किया ।इस अवशर परउपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मुखिया ने कहा कि बहुत कठिन परिश्रम से यह पंचायत सरकार भवन इस पंचायत को प्राप्त हुआ है ।इस भवन के निर्माण से पंचायत के लोगों को बहुत फायदा होगा ।मौके पर अंचलाधिकारी अजय ठाकुर, बीडीओ चन्दन कुमार,मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा,धनन्जय पांडे,राजकिशोर सिंह, रामप्रकाश दास, सुनील चौरसिया, अरबिंद चौरसिया, बिगन मांझी जदयू अध्यक्ष छविनाथ सिंह,सरपंच रीमा देवी,पूर्ब सरपंच परमात्मा सिंह,देवकुमार सिंह,परमहंस ओझा,विजय दुबे,मधु सिंह, रामसुंदर सिंह, उमानाथ सिंह, मदन सिंह,अशोक कुमार ओझा,इन्द्रदेव ओझा सहित सैकड़ों गण्यमान्य ब्यक्ति उपस्थित थे ।




Recent Comments