इसुआपुर(सारण)-आर आर सी क्लब के बैनर तले रबिबार को खेले गए टी 20 क्रिकेट के उद्घाटन मैच में असाइयाँ की क्रिकेट टीम ने अगौथर की टीम को 3 विकेट से हराकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।टॉस जीतकर अगौथर की टीम ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया ।तथा असाइयाँ की टीम को 90 रनों के स्कोर पर समेट दिया ।जबाबी पाली खेलते हुए अगौथर की टीम 11 वें ओवर में 40 रनों के स्कोर पर ही आल आउट हो गई ।बेहतर प्रदर्शन के आधार पर विजेता टीम के पपु कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।एम्पायरी रिंकू अंसारी तथा आनंद कुमार सिंह ने किया ।वही कॉमेंट्री आकाश भारद्वाज तथा तुसार सिंह द्वारा किया गया ।इसके पूर्ब मैच का उद्घाटन जदयू के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल के अंदर राष्ट्र भावना समाहित होता है ।इसलिए युवाओं में राष्ट्र भावना कुटकुट कर भरा होता है ।तथा शारीरिक फिटनेस बना रहता है ।स्वस्थ जीवन के लिए खेलना बहुत अनिवार्य है ।खेल का आयोजन भिनोद सिंह, रोहित सिंह, सचिन सिंह, मनीष सिंह तथा संदीप सिंह ने किया है ।