सिवान का बेटा गौरव ने प्रोफेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश मांजीत को ड्रा पर रोक बढ़ाया बिहार का गौरव

मैरवा(सिवान)।प्रोफेशनल बॉक्सिंग के क्षेत्र में सिवान के खिलाड़ी भी अपना कैरियर बनाने की होड़ में बाहर के प्रदेशों में जाकर कड़ी मेहनत के बल पर देश स्तर पर अपनी प्रतिभा को अपने दम पर प्रदर्शित कर जिले और प्रदेश को गौरवान्वित करने का कार्य कर रहे हैं ।इस कड़ी में नौतन थाना क्षेत्र के किलपुर निवासी पेशे से शिक्षक विकास दिक्षित के द्वितीय पुत्र गौरव दिक्षित ने दिल्ली के मयूर विहार में आयोजित 4 थे न्यू जनरेशन प्रोफेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता के अपने चौथे चरण में मध्यप्रदेश बॉक्सर मंजीत को अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर 10-10अंक के बराबर स्कोर पर ड्रा खेलने पर मजबूर कर दिया ।गौरव के प्रारंभिक कोच संजय पाठक ने बताया की गौरव का यह चौथे चरण की प्रतियोगीता थी ।अब तक हुए चार चरण की प्रतियोगीता में गौरव कुल दो में जित हासील किया है जबकी एक में हार का सामना करना पड़ा है तथा चौथे चरण में रविवार के देर रात तक चले फाइट में मैच ड्रा हो गया ।दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गौरव को बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानीत किया ।पाठक ने बताया की पांचवे चरण का मुकाबला फरवरी के अन्तिम सप्ताह मे होगा जिसका परिणाम गौरव के विदेश में खेलने का द्वार खोलेगा ।विदित हो की गौरव पूर्व के वर्षो में हिमेश्वर खेल विकास केंद्र लक्ष्मीपुर मैरवा में कोच संजय पाठक से बॉक्सिंग का ककहरा सिख कर इस खतरनाक खेल की शुरुआत की थी,इसके बाद पाठक के सहयोग से पटना स्थित एकेडमी मे प्रशिक्षण लेने लगा फिर दो वर्षो मे दो तीन बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के लिए खेलने के उपरांत प्रोफेशनल बॉक्सिंग में रुचि लेते हुए दिल्ली में रौशन बॉक्सिंग एकेडमी मे प्रशिक्षण लेने लगा और दिन प्रतिदिन अपने प्रदर्शन में निखार लाते हुए देश विदेश के अच्छे प्रशिक्षकों का ध्यान आकर्षित करा रहा है । गौरव के पिता शिक्षक विकास दिक्षित ने गौरव के इस उपलब्धी के पीछे गौरव का जुनून मेहनत एवं कोच संजय पाठक के सलाह तथा वर्तमान कोच रौशन सर का मेहनत बताया ।गौरव के इस प्रदर्शन से रानिलक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी में खुशी की लहर दौड़ गई ।गौरव को इष्ट-देव तिवारी,काशीनाथ मिश्रा,डॉ आर एन ओझा,कौशल किशोर,अखिलेश दिक्षित,अविनाश पांडेय,भृगुनाथ चौहान,सुनील कुमार दुबे सहित कई अन्य लोगों ने बधाई एवम शुभकामनायें दी है ।




Recent Comments