
पानापुर (सारण)-प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी के सभागार में प्रखंड के सभी आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सेविकाओं को घर घर जाकर कोरोना संक्रमितों की जांच करने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जेए गोस्वामी ने प्रशिक्षण के क्रम में जांच करने के बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने कहा कि सभी घरो में जाकर एक एक ब्यक्ति की जांच करनी इस दौरान अगर किसी ब्यक्ति में संक्रमण का थोरा भी लक्ष्ण दिखे तो उसे फौरन उसे पीएचसी में भेजना सुनिश्चित करना है।वही मौके उपस्थित स्वास्थ्य प्रबंधक अमीत कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों के लिए अलग अलग टीमें गठित की गई है।यह टीमें गांव के प्रत्येक घर में जाऐंगी और जांच कर घर पर मार्किंग करेंगी।प्रशिक्षण के दौरान सभी आशा कार्यकर्ता आंगनबाड़ी सेविका के अलावे सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।




Recent Comments