बेतिया – *नहीं रही गोपालगंज के सांसद पूर्णमासी राम की धर्म पत्नी*

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
बगहा (प.च) बिहार सरकार के पूर्व खाद आपूर्ति मंत्री व गोपालगंज के पूर्व सांसद सह बिहार कांग्रेस आई के अध्यक्ष पूर्णमासी राम की धर्म पत्नी सोमवार रात्री पटना के आई जी एम एस हॉस्पिटल मे स्वर्गवाश हो गई ! बगहा नगर के नरईपुर निवासी माननीय भूतपूर्व मंत्री सह गोपालगंज के पूर्व सांसद पूर्णमासी राम की धर्म पत्नी का सोमवार को रात्री के समय पटना मे इलाज़ के दौरान निधन हो गया ! बताया जा रहा है की स्व0 श्री मती कांति देवी लंबे दीनो से बीमार चल रहि थी जो इलाज़ के दौरान निधन हो गयी ! वही इनके पार्थिक शरीर को उनके निवाश स्थान बगहा नरईपुर लाया गया और मंगलवार सुबह दस बजे शव यात्रा निकाला गया ! जिसमे सभी जघो से बिभिन दलों के नेता लोगो का अपार भीड़ के साथ पार्थिक शरीर को देखने के लिए भीड़ लगा रहा ! वही स्व0 श्री मती कांति देवी की दो पुत्र व चार पुत्री थी साथ मे हजारों हजार की संख्या में प्रतिनिधि आये देहांत पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए। उसके ततपश्चात सुबह के 10 बजे निवास स्थान नरईपुर से शव यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में प्रतिनिधि सहित ग्रामीण जनता भी शव यात्रा में सम्मिलित रहे। उनका दाह संस्कार बगहा नगर के नरैनापुर घाट पर किया गया। 12 बजकर 10 मिनट पर भूतपर्व मंत्री सह गोपालगंज पूर्व सांसद पूर्णमासी राम की पत्नी के शव को मुखाग्नि दी गई। मुखाग्नि समय जनसैलाब उमड़ा पड़ा शव यात्रा में हजारों हजार की संख्या उपस्थित। रहा शव यात्रा में और नारायणपुर घाट लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही थी। सभी ने शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए।