सारण में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी तूफान के बाद शुरू हुई बारिश,किसान परेशान

छपरा : जिले के मढ़ौरा समेत कई क्षेत्रों में तेज आंधी तूफान के बाद बारिश शुरू हो जाने से मौसम का मिजाज बदला बदला दिखने लगा।शुक्रबार को सुबह दस बजे के आसपास तेज आंधी तूफान से काफी धूल उड़ा।उसमे बाद बारिश शुरू हो गई।जससे मौसम में हल्की ठंडी महसूस हो रही है।इस बदले मौसम के मिजाज से कृषि को नुकसान हुआ है।अभी भी जहा तहा पिछले दिनों की बारिश दे गेंहू की दौनी बाकी है।इधर धूप में लोग भींगे गेंहू को सुखा फिर दौनी में लगे थे कि फिर आफत की बारिश शुरू हो गई है।