छपरा। जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा सोमवार को प्रभुनाथ नगर में जल जमाव की समस्या के समाधान हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा जिला परिषद के अभियंताओं एवम् बुडको के अभियंता को आपसी समन्वय स्थापित कर उपयुक्त स्थलों पर नाला निर्माण एवम् पंपिंग स्टेशन निर्माण करने तथा अनुमंडल पदाधिकारी सदर को विभिन्न स्थलों पर व्याप्त अतिक्रमण को अविलंब हटाने का निर्देश दिया गया। मालूम हो प्रभुनाथ नगर सहित आसपास के कई मुहल्ले वासी जल जमाव की समस्या से जूझ रहे हैं, इसको लेकर मुहल्लेवासी कई बार अपाधिकारियो से जल जमाव दूर करने के लिए जलनिकासी का पुख्ता इंतजाम किए जानें की माग करते रहे हैं। नए जिलाधिकारी ने इसको गंभीरता से लेते हुए पहल शुरु कर दी है।