मढ़ौरा (सारण)।बिजली के हाइपरटेंशन तार की चपेट में आने से एक अधेड़ पशुपालक और पशु की मौके पर मौत हो गई । घटना की सूचना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और बिजली विभाग की लापरवाही के को लेकर नारेबाजी करने लगे । मृतक मढ़ौरा नगर के असोइया निवासी सोहन राय का 63 वर्षीय पुत्र राज मंगल राय बताए गए है । मिली जानकारी के अनुसार राज मंगल राय अपनी भैस को लेकर पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के पीछे चराने के लिए गए थे । इसी दौरान अचानक से बिजली का तार टूट कर गिरा । इसके चपेट में भैस और राम मंगल राय दोनों आ गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई । घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचा एक युवा समाजसेवी इसरक जया ने पुलिस को सूचना दी । सूचना पर पुलिस जब तक पहुंचती परिजन और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी थी । पुलिस ने परिजनों को समझा बुझा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली का तार पुराना और जर्जर स्थिति में है । इसे बदलने या सुरक्षा को लेकर बिजली विभाग पुरी तरह से लापरवाह बना हुआ है । ग्रामीणों ने कहा कि शिकायत के बाद भी बिजली विभाग कार्रवाई की पहल नही करता है ।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- मढ़ौरा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मातम
- मढ़ौरा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मातम
- छपरा: शिक्षक निर्वाचन की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू, प्रशासन ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
- छपरा: श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुई विधायक छोटी कुमारी, क्षेत्रवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना
- डॉ. उत्कर्ष राज ने एमबीबीएस फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पोखरेड़ा और तरैया का मान
- डॉ. उत्कर्ष राज ने एमबीबीएस फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पोखरेड़ा और तरैया का मान
- पुलिस एसोसिएशन ने एसीआर की विसंगतियों से अटकी पदोन्नति का उठाया मामला, पुलिस मुख्यालय भेजे गए संशोधित प्रस्ताव की मांग
- वाहन के धक्के से युवक की मौत, परिजनों मेें मची चीख-पुकार
- समाज के सजग प्रहरी थे भूपनारायण बाबू: रामबाबू
- छपरा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान: शिल्पी पोखरा परिसर में विधायक ने किया श्रमदान
- विद्यार्थी सहयोग शिविर का हुआ आयोजन
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न: राष्ट्रभक्ति और संकल्प के साथ गूंजे राष्ट्र धर्म के नारे
- दर्दनाक सड़क हादसा: परीक्षा देकर लौट रही नवविवाहिता की ट्रक से कुचलकर मौत, देवर घायल
- सारण क्रिकेट लीग 2026: पटना के ऊर्जा स्टेडियम में 21 नवंबर से सजेगा मेला, मैदान में उतरेंगी 10 दमदार टीमें
- लापता व्यक्ति की तलाश में खोजी कुत्ते के साथ खंगाला गया बंद चीनी मिल का खंडहर
- बिहार के कंप्यूटर कर्मियों का बड़ा ऐलान: राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए होगा चरणबद्ध आंदोलन, छपरा में बना संयुक्त मोर्चा
- पटना में ग्राम कचहरी सचिवों की बैठक: सारण के पवन कुमार बने प्रदेश अध्यक्ष
- छपरा इंजीनियरिंग कालेज का एनबीए विशेषज्ञ टीम ने किया तीन दिवसीय मूल्यांकन
- जे.आर. पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर
- छपरा: मदरसा शिक्षक के बेटे मो. रैयान अली ने अंग्रेजी विषय में पास की यूजीसी नेट परीक्षा
- बंगाली बाबा घाट पर स्नान के दौरान डूबा 17 वर्षीय किशोर, एसडीआरएफ की तलाश जारी
- शिक्षक संघ बिहार: सारण जिला इकाई की बैठक संपन्न, सातवें वेतनमान व अन्य मांगों को लेकर संघर्ष का ऐलान
- दिल्ली सड़क हादसे में मढ़ौरा के तारकेश्वर महतो की मौत, प्रवासियों के मददगार के असमय जाने से तेजपुरवा गांव में पसरा मातम
- ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर के बाद एंबुलेंस में फंसा चालक, चार गंभीर
- भारतीय सेना में आर्मी लेफ्टिनेंट बनने पर तरैया में हुआ भव्य स्वागत
Recent Comments