
छपरा के संत ने ब्रह्मज्ञान से संसार को दिया था समरस समाज की स्थापना का संदेश
ロ अद्वैतानंद जी महाराज के शताब्दी वर्ष पर आयोजित हुआ सेमिनार

परसा / मढ़ौरा (सारण) : छपरा के परम संत स्वामी स्वामी अद्वेतानंद जी महाराज की शताब्दी वर्ष पर परसा के पीएन कॉलेज में एकदिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया I सेमिनार के उपस्थित विद्वान अतिथियों का स्वागत करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पुष्पराज गौतम ने कहा कि संसार मे सच्चे इंसान की कोई जाति नही होता है । वे लोग जो मानव जाति उत्थान के मार्ग पर चलते है संसार में पूजनीय और बंदनीय हो जाते है। मुख्य अतिथि बीएचयू के सुशिल कुमार सिंह, बीकेएसयू आरा के डॉ विमल किशोर मिश्रा,मगध विश्वविद्यालय के नालू प्रसाद सिंह, डॉ सिद्धार्थ गौतम, डॉ संजय कुमार सिंह डॉ ब्रज कुमार पाण्डेय धनजंय कुमार सिंह डॉ आनंद वर्धन, प्राचार्य पुष्पराज गौतम, डॉ बीके सिंह से दीप जलाकर सेमीनार का उद्घाटन किया I

सेमीनार संबोधित करते हुए बीएचयू के डॉ शुशील कुमार सिंह ने कहा कि संसार में मानव की चिंता रखने वाला ही संत होता है। योगीराज अद्वैतानंद जी महाराज छपरा की मिट्टी में जन्म लेकर ब्रह्मज्ञानी बने । बाद में घर्म प्रचार कर भारत को जगत गुरु से गौरवन्तित करने में बड़ी भुमिका निभायी। डॉ बिमल किशोर मिश्रा ने कहा कि योगीराज अद्वैतानंद जी महाराज ने समाज के टूटते बिखरते स्वरूप को सहेजने में आदर्श ब्यक्तित्व के रूप में अपनी पहचान बनायी। प्राचार्य डॉ पुष्प राज गौतम ने कहा कि योगीराज अद्वैतानंद जी महाराज ने समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए देश विदेश में ज्ञान का प्रकाश फैलाने में जुटे रहे। बाद में पाकिस्तान की टेरी में आश्रम स्थापित कर समरस समाज की स्थापना की जो आज देश दुनिया में प्रवाहित हो रहा है। बोध गया विश्वविद्यालय के डॉ सिद्धार्थ गौतम ने योगीराज जी के लिखे गीतों को प्रस्तुत कर रमरस सामाज के लिए अद्वेतानंद जी महारह का सन्देश दिया गया। चिकित्सक डॉ बीके सिंह ने कहा कि भारत की ऊर्जा उसकी आध्यात्मिक शक्ति में निहित है I सेमिनार को नानू कुमार सिंह, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ ब्रज कुमार पाण्डेय, धनजंय कुमार सिंह, डॉ आनंद वर्धन आदि ने योगीराज जी महाराज के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके सद्गुणों को सामने रहते हुये उपदेस के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य डॉ गौतम अौर वर्सर डॉ संजय सिंह ने मुख्य अतिथियों को अंग बस्त्र देकर समानित किया। कार्यक्रम में चिकित्सक डा. बीके सिंह, सोनू सिंह, पूर्णव कुमार, प्रो अनीता कुमारी, डॉ दीपा मुखर्जी, प्रो चन्दन कुमार, प्रो सौरभ भार्टचार्य, मनोज कुमार, अनिश कुमार, रविशंकर कुमार, शशि कुमार अशोक कुमार,अनिल कुमार तिवारी,संजय कुमार राय, शैलेन्द्र कुमार आदि उपस्तिथ थे।
सेमिनार के आयोजन पर परसा कॉलेज में बुद्धजीवी व संत का हुआ जुटान
परसा कॉलेज में ब्रह्माश्रम के संस्थापक गुरु स्वामी अद्वेतानंद जी महाराज की समरस समाज की स्थापना में भूमिका पर आयोजित सेमिनार को लेकर लोगों मे उत्सुकता दिखी। सेमिनार में काफी संख्या में बुद्धजीवी ओर संत जमा हुए। लोगों में छपरा शहर के दहियावां टोला के निवासी रहे स्वामी अद्वैतानंद जी महाराज को जानने को लेकर उत्सुकता दिखी I बात दे कि स्वामी अद्वैतानंद जी महाराज का जन्म छपरा के दहियावां मुहल्ले में सन 1846 में हुआ था। इस वर्ष ब्रह्म विद्यालय सह आश्रम जून में स्वामी अद्वैतानंद जी महाराज का जन्म शताब्दी समारोह आयोजन कर रहा है। इस शताब्दी वर्ष पर परसा पीएन कॉलेज में एक दिवसीय सेमिनार समारोह आयोजित था




Recent Comments