
एकमा (सारण)। नगर पंचायत एकमा बाजार के वार्ड संख्या-13 राजापुर गांव निवासी श्याम बिहारी पंडित की पुत्री व राजकीय मध्य विद्यालय हंसराजपुर की कक्षा आठवीं की छात्रा तारा प्रजापति का चयन नेशनल फुटबॉल टीम के लिए हुआ है।
बताते हैं कि तारा प्रजापति अपने पिता श्याम विहारी पंडित के साथ एकमा प्रखंड मुख्यालय में रहकर शिक्षा के साथ बचपन से ही फुटबॉल खेल में रुचि रखती थी। तारा की फुटबॉल खेल में रुचि देखकर पिता श्याम बिहारी प्रजापति ने सिवान जिले के मैरवा स्थित एकलव्य फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र से प्रशिक्षण प्राप्त कराकर प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय फुटबॉल खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अनेक कप एवं शिल्ड व मेडल अपने नाम कर चुकी है। हाल ही में पिछले वर्ष 2023 में हुआ सुब्रतो कप दिल्ली अंडर- 17 स्कूली फुटबॉल कप सहित राज्य स्तरीय फुटबॉल कप का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-19 नेशनल गेम में चयनित हुई है। जो पंजाब के चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। जिससे अपने गांव ही नहीं जिले से लेकर राज्य एवं देश का नाम रोशन कर रही है। तारा प्रजापति का पैतृक गांव सिवान जिले के सिसवन प्रखंड के ग्राम पंचायत नया गांव के माधवपुर कठतल के निवासी हैं। तारा के पिता बरसों से एकमा में रहकर एक मैकेनिक का काम करते हैं। इसके अलावा वे उक्त पंचायत के पंचायत समिति के सदस्य के प्रतिनिधि भी है। वर्तमान में नगर पंचायत एकमा बाजार के राजापुर में नया घर बनाकर कुछ वर्षों से रहते हैं।
इस संबंध में तारा के पिता श्याम बिहारी पंडित ने बताया कि मेरी पुत्री पढ़ाई के साथ फुटबॉल खेल में काफी रुचि रखती थी। हमने भी इस खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। वह अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत आज इस मुकाम तक पहुंच कर अपने परिवार ही नहीं जिला राज्य एवं देश में अपनी प्रतिभा की बदौलत परचम लहरा रही है।
उधर एकमा विधायक श्रीकांत यादव, नगर पंचायत एकमा बाजार की मुख्य पार्षद श्वेता रानी, वार्ड पार्षद नेहा कुमारी, राजद नेता सुभाष यादव, अवधेश यादव, जितेंद्र कुमार यादव, प्रो अजीत कुमार सिंह, डॉ सत्यदेव प्रसाद यादव, शिक्षक उपेंद्र कुमार यादव, दीपक कुमार, कमल कुमार सिंह, छविनाथ मांझी, लखन लाल प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, अरविंद कुमार, सुनील साह, मनीष कुमार सिंह आदि अन्य लोगों ने छात्रा तारा प्रजापति को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




Recent Comments