
सारण डाक प्रमंडल ने एईपीएस का महालॉगिन डे मनाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया
छपरा ।
इस कोरोना महामारी में जहां सारे लोग डरकर अपने घरों में रहने पर विवश हैं वही भारतीय डाक विभाग के कर्मचारी निरंतर एईपीएस के माध्यम से लोगो को उनके घर पर जाकर पैसा उपलब्ध करवा रहे है।सारण प्रमंडल के वरीय डाक अधीक्षक सुबोध प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बिहार सर्कल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल द्वारा आयोजित महा लॉगिन डे के अवसर पर सारण में कुल 17831 लोगो के खाते से 1करोड़ 53 लाख 89 हजार 399 रुपए का भुगतान डाक विभाग के कर्मचारियो के द्वारा किया गया।मढौरा सह केंद्रीय अनुमंडल के सहायक डाक अधीक्षक अमोद कुमार की टीम ने इतिहास दोहराते हुए फिर प्रथम स्थान प्राप्त किए।सहायक डाक अधीक्षक अमोद कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी में किसी को कोई परेशानी नही हो इसके लिए हम लोगो के द्वारा लोगो के घर पर जाकर उनके खाते से पैसा देने का काम किया जा रहा है ताकि लोग अपने घरों में रहे और सुरक्षित रहे।डाक विभाग के कर्मचारी बलवन्त कुमार सिंह, सुबोध कुमार,आशुतोष कुमार सिंह,लालदेव कुमार,राजीव कुमार,मंटु सिंह,रूपेश कुमार,नागेश्वर सिंह,विजय कुमार माँझी सहित अन्य कर्मचारीयो के द्वारा लोगो को उनके घर जाकर पैसा का भुगतान किया जा रहा है।




Recent Comments