पानापुर(सारण)जलजमाव की समस्या को लेकर धेनुकी गांव के सैकड़ो ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर दो घंटे तक हो हंगामा किया ।प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेता शम्भुनाथ सहित अन्य ग्रामीणों का कहना था कि पानापुर बाजार से तुर्की जानेवाले मार्ग में खदरा नदी पर संकीर्ण पुलिया का निर्माण होने से जलनिकासी की समस्या उत्पन्न हो गयी है ।इस कारण अब खेतो की कौन कहे लोगो के घरों में भी पानी प्रवेश कर गया है ।उन्होंने आरोप लगाया कि बीडीओ साहब से बार बार गुहार लगाने के बावजूद विभागीय स्तर पर जलनिकासी की व्यवस्था नही होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ।इस मामले में पूछे जाने पर सीओ रणधीर प्रसाद ने बताया कि अभी सारण तटबंध पर हूं ।मामले का समाधान किया जाएगा ।