
शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
✍️संजय विजित्वर (हाजीपुर)- स्थानीय राज नारायण महाविद्यालय में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित की गई जिसमें अवकाश प्राप्त शिक्षकों को सादर आमंत्रित कर प्रतीक -चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त वरीय प्राध्यापक प्रोफेसर पीआर पी शर्मा जी ने तथा मंच संचालन वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ महेश राय ने की। शिक्षक दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिवार के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा यह सम्मान समारोह आयोजित की गई जिसमें महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षक,कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर स्वागत भाषण करते हुए शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर विनय कुमार ने कहा कि यह महाविद्यालय अपने पूर्ववर्ती शिक्षकों का सम्मान कर एक उत्कृष्ट एवं सराहनीय परंपरा की शुरुआत कर रहा है तथा ऐसे आयोजन से नए एवं पुराने शिक्षकों के बीच संवाद की परंपरा कायम होगी।

इस अवसर पर महा विद्यालय शिक्षक संघ के सचिव डॉक्टर जितेशपति त्रिपाठी ने कहा कि महाविद्यालय परिवार यहां के सेवानिवृत्त शिक्षकों के बहुमूल्य योगदान के लिए ऋणी है तथा उच्च शिक्षा की बेहतरी में इनकी सकारात्मक भूमिका को नमन करता है। शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के सचिव अजय कुमार ने कहा कि यह आयोजन हम सभी को गौरवान्वित करता है तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों के प्रति विशेष श्रद्धा व्यक्त करता है। सम्मानित होने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों में प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, प्रोफ़ेसर पीआरपी शर्मा, प्रोफेसर अमरेंद्र, प्रोफेसर बिमलेन्दु प्रसाद सिन्हा ,प्रोफेसर ब्रज कुमार पांडेय ,प्रोफेसर बलिराम राय थे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रवि कुमार सिन्हा ने किया।।




Recent Comments