कार्यपालक अभियंता ने गुणवत्ता पूर्ण कार्य का दिया आश्वासन

पानापुर(सारण)प्रखंड के पृथ्वीपुर एवं सलेमपुर गांव की सीमा पर कटावरोधी कार्य रोके जाने की सूचना पर मंगलवार को एसडीओ मढ़ौरा विनोद कुमार तिवारी एवं एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा कटावस्थल पर पहुँचे एवं ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों ने बताया कि कटावरोधी कार्य मे शिथिलता बरती जा रही है जिससे हजारो एकड़ खेत नदी की धारा में विलीन होते जा रहे है ।ग्रामीणों ने यहां पक्के कार्य कराये जाने की मांग की जिसपर मौके पर उपस्थित जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि यहां हाथीपांव योजना के कार्य कराए जाने का प्राक्कलन है ।उन्होंने काम रोके ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस कार्य की गुणवत्ता में कोई कोताही नही की जाएगी ।ग्रामीणों एवं पदाधिकारियों के बीच बातचीत के बाद यहां कटावरोधी कार्य दुबारा शुरू हुआ ।इस मौके पर बीडीओ मो .सज्जाद ,सीओ रणधीर प्रसाद ,थानाध्यक्ष के डी यादव ,बाढ़ नियंत्रण विभाग के जेई राजीव कुमार प्रभाकर भी उपस्थित थे ।मालूम हो कि रविवार की दोपहर पृथ्वीपुर ,सलेमपुर ,फतेहपुर आदि गांवों के दर्जनों किसानों ने कटावरोधी कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कार्य को रोक दिया था।




Recent Comments