सीएए तथा एनआरसी के खिलाफ राजद का प्रदर्शनपानापुर( सारण)शनिवार को CAA और NRC के खिलाफ राजद ने प्रखण्ड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।धरने पर उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए स्थानीय राजद विधायक श्री मुन्द्रिका प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने CAA तथा NRC जैसे कानून लाकर संविधान का उल्लंघन करने का काम कर रही है ।संविधान के अनुसार भारत में किसी भी धर्म या सम्प्रदाय के लोगों को भारतीय नागिरता से वंचित नहीं किया जा सकता।जबकि केंद्र की मोदी सरकार अन्य देशों से आये गैर मुस्लिम अल्पसंख्यकों को हीं नागरिकता देने की बात कर रही है।इसलिए जबतक सरकार इस कानून को वापस नहीं लेगी तबतक इसका विरोध जारी रहेगा।आगे उन्होंने कहा कि जब से मोदी सरकार आई है तब से शिक्षा के मंदीर देश के विश्वविद्यालय भी दंगों से अछूता नहीं बचे हैं ।जामिया तथा जेएनयू जैसे विश्वविद्यालयों के छात्र छात्राएँ भी इस काले कानून का विरोध कर रहे हैं।तथा विरोध कर रहे छात्रों पर सरकार हमले कर रही है।मौके पर राजद नेता मदन राय,झमीन्द्र राय,रविन्द्र राय,सुनील कुशवाहा, बीरबहादुर राय,अनिल कुमार, अशोक राय सहित सैकड़ों नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।




Recent Comments