
जरूरतमंदों को बनपुरा में किया गया राशन वितरण
लहलादपुर(सारण) । बनपुरा पंचायत के साइटोली में बुधवार को समाजसेवी मुरारपुर निवासी जमादार राय ने जरूरतमंदों को आटा और चावल का किट वितरण किया।इस मौके पर जमदार राय ने कहा कि लाँकडाउन में वे वैसे गरीब परिवारों कोराशन उपलब्ध करा रहे है जिनके पास राशन कार्ड नहीं है।वैसे गरीब परिवारों को चिन्हित कर उनके द्वारा राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।मौके पर बीजेपी नेता अजय राय,राधेश्याम सिंह,अखिलेश शर्मा,नागेंद्र राय,नसीम आलम पप्पू, शाहिद आदि मौजूद थे।




Recent Comments