भटगाई गांव में सांसद ने किया पुस्तकालय भवन का उदघाटन
तरैया (सारण):
प्रखण्ड के भटगाई गाँव मे सांसद कोष से निर्मित पुस्तकालय भवन का उद्घाटन महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया।नव लाख 30 हजार की लागत से ग्रामीण क्षेत्र में बने इस पुस्तकालय भवन से गाँव के छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों में खुशी जी लहर है।उदघाटन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि गाँव में पुस्तकालय खुलने से ग्रामीण छात्रों का समुचित विकास होगा। विद्यार्थियों का सच्चा मित्र अच्छी पुस्तकें ही है।जिसके स्वअध्ययन से छात्र-छात्राए अपनी मंजिल को हासिल कर सकते है।उक्त मौके पर शेखर सिंह,संजय सिंह,हरिनारायण सिंह,पूर्व सरपंच सुनील तिवारी,अमरनाथ सिंह,ठाकुर संजय सिंह,उपेन्द्र सिंह,रामचन्द्र तिवारी,गुड्डू चौबे व अन्य मौजूद थे।