मुख्यमंत्री के आगमन को ले एकमा में जेसीबी से की गई नाले की उड़ाही
विनीत कुमार, एकमा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एकमा आगमन के मद्देनजर एकमा मांझी मुख्य मार्ग में जगह जगह जलजमाव की निकासी व नाले की उड़ाही जेसीबी लगाकर की गई।

एकमा बाजार के रामबहादुर चौक के निकट सड़क पर नाले का पानी बहने से स्थानिय लोग काफी परेशान थे। सड़क और नाले का पानी बहने से स्थानीय दुकानदारों का भी व्यवसाय प्रभावित हो रहा था वही सड़क पर बह रहे नाले के पानी में गिरकर कई बाइक सवार भी घायल हुए थे।
बहरहाल अब ये मुख्यमंत्री के एकमा आगमन का असर हो या फिर कुछ और ऐसा लगता है कि कुछ दिन के लिए ही सही एकमावासियों को एकमा नरक पंचायत में कम से कम अब नगर पंचायत की अनुभूति तो होगी।

स्थानीय लोग बोले, मुख्यमंत्री के बहाने ही सही, कुछ तो हुआ
नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नाले जी सफाई कराए जाने पर स्थानीय लोगों ने चुटकी लेते हुवे कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन के बहाने ही सही, कम से कम एकमा में कुछ तो हुआ।




Recent Comments