मांझी(सारण)। यूपी तथा बिहार को सड़क मार्ग से जोड़ने वाला जय प्रभा सेतु होकर जल्द ही भारी वाहनों का आवागमन बन्द किया जाएगा। मांझी के थानाध्यक्ष ने बताया कि जिला प्रशासन ने जय प्रभा सेतु के उत्तरी मुहाने पर बैरियर लगाने के लिए स्थल निरीक्षण का निर्देश दिया है। श्री मिश्रा ने बताया कि सेतु के मुहाने पर बने प्रवेश द्वार के समीप ही बैरियर का निर्माण किया जाएगा। उधर बलिया प्रशासन द्वारा भी सेतु के दक्षिणी मुहाने पर स्थायी बैरियर लगाने की पहल शुरू कर दी गई है। जानकर सूत्रों के अनुसार एक फरवरी से उक्त सेतु पर बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह बन्द कर दिए जाने की संभावना है।




Recent Comments