सारण जिले के मांझी कृषि विज्ञान केन्द्र को सर्वश्रेष्ठ अवार्डमांझी(सारण)। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा सारण जिले के मांझी कृषि विज्ञान केन्द्र को सर्वश्रेष्ठ अवार्ड कृषि विज्ञान केन्द्र के अवार्ड से सम्मान दिया है। पूसा में आयोजित एक समारोह में कुलपति डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव द्वारा यहां के वरीय वैज्ञानिक व प्रधान डॉ. अभय कुमार सिंह को यह अवार्ड प्रदान किया। वहीं मशरूम की अच्छी खेती के लिए मांझी से प्रशिक्षण प्राप्त नागेन्द्र सहनी को सर्वश्रेष्ठ किसान घोषित करते हुए प्रशस्ति पत्र व पांच हजार रूपये पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि मांझी कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा निरंतर किसानों, युवक व युवतियों बिहार सरकार के अधीन कार्यरत कृषि सलाहकारों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर खेती-बाड़ी के आधुनिक तरीकों की जानकारी साझा किया जाता रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा लाइव प्रदर्शन इकाई जैसे मत्स्य, पशु व बतख पालन, केंचुआ खाद, अजोला इकाई, सब्जी, पुष्प व औषधीय पौधे के उत्पादन इकाई द्वारा किसानों को जागरूक करने में प्रयासरत रहा है। डॉ. अभय कु. सिंह ने बताया कि इसके साथ कृषि के आधुनिक व वैज्ञानिक तकनिकों आदि की जानकारी देकर किसानों की आय दुगुनी कराने के लिए वचनबद्ध है।